• Mon. Nov 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

साइक्लोन ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तट से कब टकराएगा, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट?

Byadmin

Nov 2, 2026


29 अक्तूबर को साइक्लोन अर्नब आंध्रप्रदेश के तट से टकराया था और अब सप्ताहभर के भीतर ही नया साइक्लोन मुरासु यहां पहुंचने को है

इमेज कैप्शन, 29 अक्तूबर को साइक्लोन अर्नब आंध्रप्रदेश के तट से टकराया था और अब सप्ताहभर के भीतर ही नया साइक्लोन मुरासु यहां पहुंचने को है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफ़ान ‘मुरासु’ पिछले कुछ घंटों के दौरान 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है.

इस साइक्लोन का असर आंध्र प्रदेश के अलावा, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में होगा. ग़ौरतलब है कि चक्रवात अर्नब के चलते पहले ही कई तटीय क्षेत्रों में भारी नुक़सान हुआ है.

इस चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और सोमवार रात 11:30 बजे से मंगलवार, 3 नवंबर की सुबह 4 बजे के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से गंभीर चक्रवाती तूफ़ान के रूप में टकराने की संभावना है. यह चक्रवात नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा.

मुरासु तमिल भाषा का शब्द है, जिसका मतलब है बड़े आकार का एक ढोल. परंपरागत रूप से इस ढोल का इस्तेमाल युद्ध, उत्सव और लोगों को किसी ख़तरे के प्रति आगाह करने के लिए किया जाता रहा है.

मौसम विभाग

इमेज कैप्शन, मौसम विभाग मुरासु का

इस दौरान हवा की रफ़्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.

By admin