• Fri. Aug 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सालों से इस यात्रा का था इंतज़ार और नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पहुंचते ही मैसेज आना हो गए बंद

Byadmin

Aug 28, 2026


 सुभ्राश्री चक्रवर्ती नेपाल में

इमेज स्रोत, Sudipto Bhattacharya

इमेज कैप्शन, सुभ्राश्री चक्रवर्ती तीर्थयात्रा पर निकलने से एक दिन पहले काठमांडू में थीं.

सुदीप्तो भट्टाचार्य को बुधवार की सुबह उनकी पत्नी का आख़िरी मैसेज मिला.

इस मैसेज में उनके पासपोर्ट पर प्रस्थान की मुहर लगी थी.

नेपाल सीमा पर आव्रजन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी. उनकी पत्नी सुभ्राश्री ने सुबह 7:57 बजे लिखा, “हम चीन में दाख़िल होने का इंतज़ार कर रहे हैं.”

लेकिन इसके छह मिनट बाद, स्थानीय समयानुसार 08:03 बजे सुभ्राश्री के मैसेज आने बंद हो गए.

सुभ्राश्री चक्रवर्ती और उनके साथ यात्रा कर रहा समूह कैलाश पर्वत की तीर्थयात्रा के अगले चरण के लिए तिब्बत में दाख़िल होने का इंतज़ार कर रहा था.

By admin