• Fri. Aug 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल में फिर बाढ़ की चेतावनी, झील भरने की वजह से भोटेकोशी नदी में पानी का स्तर बढ़ा

Byadmin

Aug 28, 2026


झील का एक दृश्य

इमेज स्रोत, CCTV

इमेज कैप्शन, चीन के सरकारी मीडिया ने भूस्खलन से बनी एक झील का वीडियो प्रसारित किया है
सारांश

  • तिब्बत में बचाव अभियान कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, जब पानी ऑवरफ़्लो होने की सूचना आई
  • नेपाल पुलिस ने पहले तिब्बत में डैम टूटने की जानकारी दी, लेकिन बाद में डिज़ास्टर मैनेजमेंट ने ऐसी सूचना होने से इनकार किया
  • नेपाल में मरने वालों की संख्या अब 489 हो गई है, जबकि 900 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता हैं
  • अधिकारियों ने लापता 537 विदेशी नागरिकों की एक सूची जारी की है, इनमें 178 भारतीय, 65 अमेरिकी, 53 यूक्रेनी, 51 मलेशियाई, 33 ऑस्ट्रेलियाई और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं
  • नेपाल की सेना का कहना है कि सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों से 900 लोगों को बचाया गया है, इनमें 119 पर्यटक भी शामिल हैं
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

नेपाल के नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएम) ने बताया है कि चीन की तरफ बांध टूटने की उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

बीबीसी न्यूज़ नेपाली के मताबिक़, अथॉरिटी के प्रवक्ता शांति महत ने कहा, “भोटेकोशी नदी में बाढ़ और मिट्टी का बहाव बढ़ा है, लेकिन बांध टूटने की उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.”

इससे पहले नेपाल पुलिस ने कहा था कि जानकारी मिली है कि तिब्बत की ओर झील में पानी का बांध फिर से टूट गया है.

पुलिस ने बचाव और राहत के काम में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों, बचाव दल के लोगों और आम जनता से सतर्क रहने को कहा था.

एनडीआरआरएम को जानकारी मिली है कि आज फिर उसी इलाके में पानी के साथ मिट्टी का बहाव थोड़ा बढ़ गया है, जहां रसुवा में भोटेकोशी नदी में भारी बाढ़ आई थी. वहां फिर से बाढ़ आने का ख़तरा है.

By admin