• Fri. Aug 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट:वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए कब से करें आवेदन? बोर्ड ने जारी की तारीख – Cbse Class 12 Supplementary Result 2026: Verification And Re-evaluation Dates Announced

Byadmin

Aug 28, 2026


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा परिणाम 2026 के बाद होने वाली विभिन्न गतिविधियों की तारीखें जारी कर दी हैं। इनमें अंकों के सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शामिल है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 12 की पूरक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 31 अगस्त, 2026 से मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई प्रति प्राप्त कर सकते हैं। स्कैन की हुई प्रति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर, 2026 है।

जानें पूरी प्रक्रिया

सबसे पहले छात्र अपनी पसंद के विषय की स्कैन की गई उत्तर-पुस्तिका के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद छात्र इनमें से किसी सुविधा के लिए आवेदन कर सकते हैं:


  • अंकों का सत्यापन

  • उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन

  • अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन, दोनों

नोट करें आवेदन तिथि और शुल्क

CBSE कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के बाद छात्र अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 100 प्रति विषय शुल्क देना होगा।

इसके बाद अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक चलेगी। अंकों के सत्यापन के लिए ₹100 प्रति उत्तर पुस्तिका और पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया गया है। छात्र सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन दोनों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।


 































इवेंट आवेदन की अवधि शुल्क
जांची गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई कॉपी प्राप्त करना 31 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक 100 प्रति विषय
अंकों का सत्यापन 7 सितंबर 2026 से 8 सितंबर 2026 तक 100 प्रति उत्तर पुस्तिका
पुनर्मूल्यांकन 7 सितंबर 2026 से 8 सितंबर 2026 तक 100 प्रति प्रश्न
अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन दोनों 7 सितंबर 2026 से 8 सितंबर 2026 तक संबंधित शुल्क के अनुसार

By admin