• Thu. Aug 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीजेपी एफ़आईआर रद्द न होने से नाराज़, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी क्या करेगी?

Byadmin

Aug 18, 2026


कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शनकारियों पर हुईं सभी एफ़आईआर रद्द करने की मांग कर रही है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों में पुलिस कार्रवाइयों और पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक कमिटी गठित करने का फ़ैसला किया है.

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स के ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर को रद्द करने की मंशा जताई है.

दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स पर दर्ज एफ़आईआर के मामले में सरकार की मंशा सही नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ हुए आंदोलन के दौरान सामने आए कई मुद्दों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था.

कोर्ट की ओर से बना जा रही ये हाई पावर्ड कमिटी नीट-यूजी पेपर लीक के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों के दौरान सामने आए सभी मुद्दों की जांच करेगी.

By admin