• Fri. Jul 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीजेपी का प्रदर्शन: ‘वक़्त बर्बाद मत कीजिए’ वाले बयान पर सीजेआई बोले- कोई याचिका दायर नहीं हुई, रिपोर्टिंग ग़ैर-ज़िम्मेदाराना

Byadmin

Jul 24, 2026


सूर्यकांत

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा है कि मीडिया का रवैया लापरवाही भरा रहा

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने छात्र विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ दायर याचिका को लिस्ट करने से इनकार कर दिया था.

लाइव लॉ के मुताबिक़, सीजेआई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में ऐसी कोई याचिका दायर ही नहीं की गई थी. उनके मुताबिक़, एक वकील ने केवल एक लिखित रिप्रेजेंटेशन के ज़रिए इसका ज़िक्र किया था.

दरअसल बुधवार को भारत के कई समाचार माध्यमों में ख़बर प्रकाशित हुई कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया था.’

बार एंड बेंच के हवाले से दी गई ख़बरों के मुताबिक़, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एक वकील की याचिका पर कहा, “अपना समय बर्बाद मत कीजिए और हमारा समय भी बर्बाद मत कीजिए.”

अब सीजेआई ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि इस मामले में मीडिया की रिपोर्टिंग ग़ैर-ज़िम्मेदाराना और लापरवाह थी.

By admin