• Mon. Jul 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने सनातन धर्म से जुड़े बयान पर दी सफ़ाई, आख़िर क्यों हुई थीं ट्रोल

Byadmin

Jul 27, 2026


गीतांजलि अंगमो

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, गीतांजलि अंगमो ने अपनी एक्स पोस्ट पर सफ़ाई भी दी है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो पिछले दो हफ़्तों से युवाओं के आंदोलन में काफ़ी मुखर रही हैं.

जंतर मंतर पर भूख हड़ताल के दौरान जब सोनम वांगचुक को ‘जबरन’ सफ़दरजंग हॉस्पिटल में शिफ़्ट किया गया, तब से गीतांजलि ही अपने पति की योजनाओं और रुख़ को सामने रखती रही हैं.

जब शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दिया, तब भी गीतांजलि अपने पति से ज़्यादा मुखर रहीं. इसी दौरान उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं, जिनको लेकर उनकी सोच और समझ पर बहस शुरू हो गई है.

गीतांजलि ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद एक्स पर एक पोस्ट लिखी, जिसे लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई.

हालांकि अब उन्होंने अपनी पिछली पोस्ट पर सफ़ाई दी है. उन्होंने कहा है, “ट्रोल करने वालों से मेरी अपील है कि धर्म और अध्यात्म को एक न समझें. धर्म से प्रभावित राजनीति लोगों को बांट सकती है मगर अध्यात्म से प्रेरित राजनीति लोगों को जोड़ती है.”

By admin