• Mon. Jul 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कॉकरोच जनता पार्टी का भविष्य क्या है और अब वो आगे क्या करेगी?

Byadmin

Jul 27, 2026


सीजेपी के सपोर्टर्स

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, अब सवाल यह है कि भारत की राजनीति में एक महीने तक सुर्खियों में रही सीजेपी क्या चर्चा से ग़ायब हो जाएगी

धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़े के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो चुका है और दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब हालात आम दिनों की तरह सामान्य हो गए हैं.

एनडीएमसी के कर्मचारी यहां बीते एक महीने से चल रहे प्रदर्शनों की हर निशानी को मिटाने की कोशिश में लगे हैं.

एक तरफ़ दीवारों पर लिखे गए स्लोगन्स हटाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ यहां सड़कों की भी साफ़-सफ़ाई की गई है.

इसके साथ ही सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके और इनके समर्थक भी जंतर-मंतर से वापस जा चुके हैं. अभिजीत दीपके ने कहा है कि वो आगे की रणनीति के बारे में जल्द ही घोषणा करेंगे.

सवाल यह भी है कि क्या कॉकरोज जनता पार्टी और इसका मक़सद पूरा हो चुका है? क्या भारत की राजनीति में एक महीने तक सुर्खियों में रही सीजेपी अब चर्चा से ग़ायब हो जाएगी या इसका कोई भविष्य भी है?

By admin