• Fri. Nov 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोनम वांगचुक के स्कूल पर प्रशासन का शिकंजा, पत्नी गीतांजलि बोलीं- ‘सरकार बहरी, गूंगी और संवेदनहीन’

Byadmin

Nov 6, 2026


सोनम वांगचुक और गीतांजलि आंगमो

इमेज कैप्शन, सोनम वांगचुक और गीतांजलि आंगमो ने लद्दाख़ प्रशासन पर आरोप लगाए हैं कि वो उन्हें निशाना बना रहा है (फ़ाइल फ़ोटो)

लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने आरोप लगाया है कि लद्दाख़ प्रशासन उन्हें और उनके पति को सामाजिक और पर्यावरण से जुड़े कामों के लिए निशाना बना रहा है.

वहीं, सोनम वांगचुक ने आरोप लगाया है कि लद्दाख़ के उपराज्यपाल (एलजी) उनका स्कूल बंद करना चाहते हैं.

ये आरोप ऐसे समय में आए हैं, जब लद्दाख़ प्रशासन के राजस्व विभाग ने 1 नवंबर को गीतांजलि आंगमो को एक नोटिस जारी किया. इसमें लेह के ऊंचाई वाले इलाक़े फ्यांग में स्थित ‘डेज़र्ट फ्लावर’ स्कूल में गतिविधियां शुरू करने पर रोक लगाने को कहा गया है.

नोटिस में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों से ज़रूरी मंज़ूरी और सहमति लिए बिना स्कूल में गतिविधियां शुरू की गई हैं.

स्कूल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक़, गीतांजलि आंगमो इसकी संस्थापक निदेशक और प्रमुख हैं, जबकि सोनम वांगचुक इसके चार निदेशकों में से एक हैं.

By admin