• Fri. Nov 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रणबीर कपूर-साई पल्लवी की ‘रामायण’ देश-विदेश के क्रिटिक्स को कैसी लग रही है?

Byadmin

Nov 6, 2026


रामायण

इमेज कैप्शन, सिनेमा और टीवी ने समय-समय पर रामायण को नए रूप में पेश किया है

भारत की सबसे महंगी फ़िल्म कही जा रही ‘रामायण’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है.

रामायण की इस भव्य कहानी को दो हिस्सों में बनाया गया है. इसे भारतीय फ़िल्मी इतिहास की सबसे महंगी फ़िल्मों में से एक बताया जा रहा है.

फ़िल्म से उम्मीदें बहुत बड़ी हैं, लेकिन शुरुआती समीक्षाओं में इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: राइज़ ऑफ़ ए लीजेंड’ दो फ़िल्मों की सिरीज़ का पहला हिस्सा है. इस बड़े प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के कुछ बहुत बड़े नाम शामिल हैं.

फ़िल्म में हॉलीवुड के विज़ुअल इफ़ेक्ट्स विशेषज्ञों ने काम किया है. इसके संगीत की ज़िम्मेदारी दो ऑस्कर विजेता संगीतकारों ने संभाली है.



By admin