• Sat. May 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोशल मीडिया से लेकर बच्चों तक, तमिलनाडु में विजय ने कैसे तैयार की राजनीतिक ज़मीन

Byadmin

May 8, 2026


विजय

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, टीवीके के चुनाव अभियान में बच्चों, महिलाओं और युवाओं पर ख़ास ध्यान दिया गया

तमिल फ़िल्म स्टार जोसेफ़ विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

उन्हें राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्योता मिलेगा या नहीं, यह फ़िलहाल कई वजहों से अटकलों के दायरे में है.

लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने और उनकी टीम ने तमिलनाडु के दो सियासी दलों के बीच झूलने वाली सियासत में एक प्रभावशाली अभियान चलाकर अपनी पार्टी के लिए जगह बनाई है.

वोटरों के रिझाने के लिए आम तौर पर नेता और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जनसभाएं करते हैं या घर-घर जाकर प्रचार करते हैं.

लेकिन टीवीके ने ऐसा अभियान चलाया जिसमें तकनीक का इस्तेमाल ठीक उसी तरह से किया गया जैसे किसी उपभोक्ता उत्पाद की मार्केटिंग में किया जाता है.

By admin