• Fri. May 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

झारखंड: मिलिए मुंह में कलम दबाकर लिखने वाले फ़ैज़ानउल्ला से, जो बने 10वीं बोर्ड के ‘टॉपर’

Byadmin

May 8, 2026


मोहम्मद फ़ैज़ानउल्ला

इमेज स्रोत, Sartaj Alam/BBC

इमेज कैप्शन, मोहम्मद फ़ैज़ानउल्ला को बचपन से ही सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी है जिससे उनकी हाथ और अन्य अंगों की मांसपेशियां बहुत सक्रिय नहीं हैं

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित मोहम्मद फ़ैज़ानउल्ला का जब 10वीं बोर्ड का रिज़ल्ट आया तो उनके एक वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया.

वो उस वीडियो में दांत के बीच कलम दबाकर कॉपी पर लिख रहे थे. दरअसल सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित फ़ैज़ानउल्ला के हाथ-पैर बचपन से ही काम नहीं करते थे. लेकिन वो खुद और उनका परिवार चाहता था कि वो खूब पढ़ाई करें.

उन्होंने झारखंड में 10वीं की स्टेट बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए और वो इस परीक्षा में ‘दिव्यांग कैटेगरी’ में टॉपर बने. उन्होंने परीक्षा में राइटर की उपलब्धता के बाद भी ज़्यादातर कॉपी खुद ही लिखी.

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित गोड्डा टाउन के रहने वाले फ़ैज़ानउल्ला अपनी बीमारी की वजह से दूसरे बच्चों की तरह कभी स्कूल नहीं जा सके, लेकिन उनके परिवार ने और उनके शिक्षक ने पूरा सहयोग भी किया.

मोहम्मद फ़ैज़ानउल्ला ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में कहा, “मैं कभी स्कूल की कक्षाओं में नहीं पढ़ सका. अब इस बात का मुझे मलाल नहीं है, क्योंकि मेरे अंक ख़ुद ही ज़ाहिर करते हैं कि मैं कम से कम पढ़ाई के मामले में सामान्य वर्ग के बच्चों से कम नहीं हूं.”

By admin