• Thu. Aug 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्पेसएक्स के रॉकेट के चांद से टकराने से वैज्ञानिक क्या कुछ सीख सकते हैं?

Byadmin

Aug 6, 2026


चंद्रमा के गड्ढों वाले हिस्से को करीब से देखा जा रहा है.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, पिछली बार 2022 में इस बात की पुष्टि हुई थी कि रॉकेट का एक हिस्सा गलती से चंद्रमा से टकरा गया था.

स्पेसएक्स का एक भटका हुआ रॉकेट चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इससे चाँद पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है और वैज्ञानिकों को एक अनूठा शोध अवसर मिला है जो भविष्य के मिशनों में मदद कर सकता है.

बुधवार को फ़ॉल्कन 9 रॉकेट का ख़ाली ऊपरी हिस्सा लगभग 8,700 किमी/घंटा (5,400 मील प्रति घंटा) की गति से आइंस्टीन क्रेटर के पास चंद्रमा से टकराया.

अमेरिका में स्थित बड़ी वेधशालाएं रॉकेट के टकराने से मिली जानकारी का विश्लेषण कर रही हैं.

इस घटना की पूरी जानकारी और इससे हम क्या सीख सकते हैं, यह जानने में कई दिन या हफ़्ते भी लग सकते हैं. लेकिन ग्रह भूवैज्ञानिकों के लिए, यह आकस्मिक टक्कर एक वैज्ञानिक गिफ़्ट है.

अंधेरे आकाश में एक रॉकेट तेज़ी से ऊपर की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके पीछे धुएं का गुबार उठ रहा है.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ रॉकेट फ़ॉल्कन 9 था, जो फरवरी में अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने वाले रॉकेट के समान था.

चंद्रमा की ओर कैसे गया रॉकेट

स्पेस एक्स का फ़ॉल्कन 9 रॉकेट दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाला मॉडल है और इसे कई मिशनों पर अंतरिक्ष में भेजा जा चुका है.

By admin