• Thu. Aug 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हैदराबाद: जुए का दलदल फंसा युवक, होटल में हीलियम गैस से कर ली आत्महत्या

Byadmin

Aug 6, 2026


डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के एक 33 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) ने जुए में भारी आर्थिक नुकसान के बाद होटल के कमरे में हीलियम गैस अंदर लेकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

मृतक सिद्दीपेट का रहने वाला था और हैदराबाद की एक फर्म में काम करता था। वह एक अगस्त को सिद्दीपेट के एक होटल में रुका था। 4 अगस्त को होटल स्टाफ ने बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने खिड़की से कमरे में प्रवेश कर शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, मृतक ने हैदराबाद के बालानगर से हीलियम गैस सिलेंडर और संबंधित उपकरण खरीदे थे। कमरे से एक आत्महत्या नोट भी मिला, जिसमें उसने जुए में पैसे गंवाने का जिक्र करते हुए जीवन समाप्त करने का फैसला लिखा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह जुए की लत से ग्रस्त था और उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। परिजनों ने कुछ हद तक मदद की, लेकिन उसने हैदराबाद में अपना फ्लैट भी बेच दिया था। पुलिस ने आगे जांच शुरू कर दी है।

By admin