भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपने शांत स्वभाव और निजी जिंदगी में मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक आईसीसी महिला वनडे विश्व कप खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक खास पहल की थी। धोनी ने टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को व्हॉट्सएप पर संदेश भेजकर पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए कहा था। स्मृति ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया।