• Thu. Oct 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य प्रदेश के ‘चिता आंदोलन’ से चर्चा में आईं दिव्या अहिरवार कौन हैं?

Byadmin

Oct 29, 2026


चिता आंदोलन का हिस्सा बनने वालीं दिव्या महज 25 साल की हैं.

इमेज कैप्शन, चिता आंदोलन का हिस्सा बनी दिव्या महज 25 साल की हैं

चिताओं पर लेटी महिलाएं और सूली पर लटके लोग, कुछ समय पहले मध्य प्रदेश से आई इन तस्वीरों ने पूरे देश का ध्यान खींचा था.

अब इसी आंदोलन के कुछ प्रदर्शनकारियों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगा है. इनमें 25 साल की दिव्या अहिरवार भी शामिल हैं, जो क़रीब एक महीने से जेल में हैं.

मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले की पुलिस के मुताबिक़, 28 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान दिव्या अहिरवार और 12 अन्य लोगों ने पुलिसकर्मी भूपाल सिंह भदौरिया की गर्दन दबाई और उन्हें जान से मारने की कोशिश की.

ये सभी लोग केन-बेतवा परियोजना के बाद अब पन्ना ज़िले की मझगांव बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के साथ ‘चिता आंदोलन’ कर रहे थे.

इस मामले में दिव्या अहिरवार और अन्य लोगों के ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 109(1), 296(बी) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

By admin