• Sat. Aug 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले से पीएम मोदी के भाषण की पाँच बड़ी बातें, नेहरू का भी किया ज़िक्र

Byadmin

Aug 15, 2026


पीएम मोदी

इमेज स्रोत, Narendra modi/youtube

इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले से भारत को संबोधित किया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर दिल्ली के लाल क़िले से देश को संबोधित किया. यह उनका लगातार 13वां संबोधन था.

अपने संबोधन में उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भी ज़िक्र किया.

पीएम मोदी ने अपने भाषण में सरदार पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ पंडित नेहरू का भी नाम लिया.

भाषण का अंत करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भगवान बिरसा मुंडा और ज्योतिबा फुले ने जो सपना देखा था, उन सबसे प्रेरणा लेते हुए हम आगे बढ़ें.

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान अपने 12 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए, युवाओं, महिलाओं, किसानों, ग़रीब और मध्य वर्ग के परिवारों का विशेष तौर पर ज़िक्र किया और 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया.

By admin