• Mon. Oct 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्वामी चिन्मयानंद के निधन के 33 साल बाद मोदी की होलोग्राफिक वार्ता को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल

Byadmin

Oct 26, 2026


मोदी

इमेज कैप्शन, स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक ‘अवतार’ से बातचीत

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया था.

इस दौरान उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद के एआई होलोग्राफिक से बातचीत की थी. इसमें पीएम मोदी ने 1993 में आध्यात्मिक गुरु से हुई ‘अपनी मुलाक़ात’ को याद किया.

होलोग्राफिक से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भविष्य के कार्यों के लिए आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद मांगा.

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य था कि मैं आपसे मिला था और आज मैं चाहता हूँ कि आप मुझे उन कार्यों के लिए आशीर्वाद दें, जिन्हें मैं करना चाहता हूं.”

मोदी की बात के जवाब में स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक ने उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखकर ख़ुशी जताई और अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, “नरेंद्र, भारत आपके साथ है.”



By admin