• Wed. Aug 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हमीरपुर में भीषण हादसा:रोडवेज बस व डीजल टैंकर की भिड़ंत, दोनों चालकों समेत तीन की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल – Hamirpur: Roadways Bus And Diesel Tanker Collide; Three Dead, Including Both Drivers

Byadmin

Aug 5, 2026


कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर बुधवार शाम एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास महोबा डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस की डीजल टैंकर और एक अन्य वाहन से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस और टैंकर के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक और टैंकर चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल, सीओ सदर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।

By admin