• Wed. Aug 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश छोड़ने के बाद पहली बार शेख़ हसीना की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, वापस लौटने पर क्या बोलीं?

Byadmin

Aug 5, 2026


शेख़ हसीना

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, शेख़ हसीना ने कहा है कि “मैं अपने लोगों के पास वापस लौटूंगी.” (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

सत्ता से बेदख़ल किए जाने के दो साल बाद बुधवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने पहली बार नई दिल्ली में वर्चुअल प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

साल 2024 में स्टूडेंट्स के आंदोलन के बाद शेख़ हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भारत आना पड़ा था.

शेख़ हसीना ने इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अपनी पार्टी अवामी लीग से लेकर बांग्लादेश वापस लौटने के मुद्दों पर बात की है.

उन्होंने एक बार फिर इस बात को दोहराया है कि वो दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी. उन्होंने कहा कि “मैं अपने लोगों के पास वापस लौटूंगी.”

साथ ही उन्होंने कहा कि वो सही समय पर अपनी वापसी की तारीख़ और दूसरी जानकारियां साझा करेंगी.

By admin