• Sun. Jul 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘हमें नई ज़िंदगी दीजिए या इच्छामृत्यु’: राजस्थान में मां बनने के बाद डायलिसिस पर पांच महिलाएं

Byadmin

Jul 19, 2026


पिंकी ऐरवाल,रागिनी मीणा और धान्ली सुमन उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से इच्छामृत्यु की मांग की है

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

इमेज कैप्शन, पिंकी ऐरवाल, रागिनी मीणा और धान्ली सुमन (बाएं से दाएं) उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से इच्छामृत्यु की मांग की है

“हमें नई ज़िंदगी दीजिए या फिर इच्छामृत्यु की अनुमति.”

यह अपील राजस्थान के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस के सहारे जीवन गुज़ार रहीं पांच महिलाओं ने की है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र में इन महिलाओं ने इच्छामृत्यु की मांग की है.

इन महिलाओं का कहना है कि उन्होंने बच्चों को जन्म देने के लिए अस्पताल का रुख़ किया था. लेकिन, अब उनकी ज़िंदगी हफ़्ते में दो बार होने वाली डायलिसिस के भरोसे रह गई है.

इन्हीं में से एक महिला धन्ली सुमन कहती हैं, “डायलिसिस से हम पांच से छह महीने तक ही जिएंगे. हमें इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए या हमारी किडनी ट्रांसप्लांट करवाई जाए.”

हालाँकि इन महिलाओं के साथ वास्तव में क्या हुआ है, इसे लेकर जो जांच कराई गई है, वह रिपोर्ट ख़बर लिखे जाने तक सार्वजनिक नहीं की गई है.

By admin