• Sun. Sep 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘हमें सावधान रहना होगा’, मक्का समझौते के बाद पूर्व CDS अनिल चौहान ने पाकिस्तान के मंसूबे को लेकर किया आगाह

Byadmin

Sep 6, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए के बीच सुरक्षा समझौता होने के करीब एक महीने बाद पूर्व सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि इस तरह का समझौता पाकिस्तान में अति आत्मविश्वास पैदा कर सकता है। इसका नतीजा जल्द ही उसकी हरकतों में दिखाई दे सकता है। इसलिए भारत को पाकिस्तान और उसके द्वारा संरक्षित आतंकी संगठनों की ओर से सतर्क रहने की जरूरत है।

भारत की सुरक्षा के लिए खतरे और चुनौती विषय पर आयोजित व्याख्यान में तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुख चौहान ने कहा कि भारत के लिए पाकिस्तान आने वाले समय में बड़ा खतरा बनने वाला है।

पाकिस्तान को अति आत्मविश्वास- सीडीएस

सीडीएस चौहान ने कहा कि आपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौते के निलंबन और कुछ अन्य व्यावहारिक कदम उठाए जाने से उम्मीद बनी थी कि पाकिस्तान के आचरण में बदलाव आएगा। लेकिन हाल के समझौते से पाकिस्तान में अति आत्मविश्वास पैदा हुआ है। इसके दुष्परिणाम निकट भविष्य में सामने आ सकते हैं। इसलिए हमें सतर्क रहने की जरूरत होगी।

पाकिस्तान का सऊदी और तुर्किए के साथ समझौता

विदित हो कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये का सुरक्षा समझौता गत सात अगस्त को हुआ था। इस समझौते के अनुसार किसी एक देश पर हुआ हमला सभी तीन देशों पर हुआ हमला माना जाएगा और तीनों ही देश उसका जवाब देंगे।

पूर्व सीडीएस चौहान ने कहा कि चीन हमारे लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। उसके साथ भारत का सीमा विवाद काफी पुराना है। लेकिन दोनों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर समझौता लागू है। इसलिए केवल सीमा के मसले पर चीन के साथ संबंध खराब नहीं किए जा सकते हैं।

By admin