• Tue. Sep 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हर जगह विरोध के बाद हुई थी इंदिरा गांधी और फ़िरोज़ की शादी

Byadmin

Sep 8, 2026


इंदिरा गांधी और फ़िरोज गांधी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इंदिरा गांधी और फ़िरोज गांधी की शादी की तस्वीर

(नोट: ये आर्टिकल पहली बार 26 मार्च, 2025 को प्रकाशित हुआ था. फ़िरोज़ गांधी की 8 सितंबर को पुण्यतिथि है.)

जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि फ़िरोज़ उनकी बेटी इंदिरा के लायक वर नहीं हैं. फ़िरोज़ न तो हिंदू थे और न ही कश्मीरी, लेकिन इससे नेहरू को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता था क्योंकि उनकी खुद की बहनों विजयलक्ष्मी और कृष्णा के पति कश्मीरी नहीं थे.

नेहरू ने बहनों के विवाह का बिल्कुल विरोध नहीं किया था लेकिन दोनों बहनों के पति ऑक्सफ़र्ड के पढ़े हुए थे और सभ्रांत, समृद्ध परिवार से आते थे. रंजीत पंडित बैरिस्टर भी थे और संस्कृत के बहुत बड़े अध्येता भी.

दूसरी तरफ़ फ़िरोज़ गांधी बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आते थे. उनके पास न तो विश्वविद्यालय डिग्री थी और न ही कोई नौकरी और न ही नियमित आय का कोई ज़रिया.

कैथरीन फ़्रैंक इंदिरा गांधी की जीवनी ‘इंदिरा, द लाइफ़ ऑफ़ इंदिरा नेहरू गाँधी’ में लिखती हैं, “फ़िरोज़ ज़ोर-ज़ोर से बोलने वाले, गालियाँ देने वाले मुँहफट शख़्स थे. उसके ठीक विपरीत नेहरू बहुत सभ्य सुसंस्कृत और नाप-तोलकर बोलने वाले व्यक्ति थे.”

By admin