• Wed. Sep 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हार्ट अटैक के ख़तरे का पता लगाने के लिए कौन-कौन से टेस्ट कराने चाहिए?

Byadmin

Sep 29, 2026


हार्ट हेल्थ

इमेज कैप्शन, हार्ट अटैक के लिए हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज, धूम्रपान और नींद की कमी जिम्मेदार हो सकती है

क्या हृदय रोग ज्यादा उम्र में होता है. क्या ये युवाओं की समस्या नहीं है? कई लोगों के मन में इस तरह के सवाल उठते हैं.

अक्सर 20-30 साल के युवा सोचते हैं कि उन्हें इसका ख़तरा नहीं है.

लेकिन पिछले कुछ वर्षों में युवाओं और मझोली उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते दिखे हैं.

हार्ट अटैक के लिए हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज, धूम्रपान, नींद की कमी, लगातार मानसिक तनाव और कम शारीरिक गतिविधि जैसी वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं.

अगर कम उम्र में ही ये समस्याएं जीवन का हिस्सा बन जाएं तो आगे चलकर ये कई बीमारियों की वजह बन सकती हैं. साथ ही, यह जोखिम बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी शरीर में बढ़ सकता है.

By admin