• Sat. Apr 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ स्ट्रेटः कितनी ख़तरनाक होती हैं समुद्री बारूदी सुरंगें, इन्हें हटाना क्यों मुश्किल काम

Byadmin

Apr 25, 2026


होर्मुज़ स्ट्रेट

इमेज स्रोत, Ian Forsyth/Getty Images

इमेज कैप्शन, होर्मुज़ स्ट्रेट से दुनिया की कुल तेल और एलएनजी सप्लाई का 20 फ़ीसदी हिस्सा गुजरता है

ईरान जंग में समंदर में बिछाई जाने वाली बारूदी सुरंग का मामला एक बार फिर चर्चा में है.

गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी नौसेना को कहा है कि अगर होर्मुज़ स्ट्रेट में कोई भी ईरानी बोट बारूदी सुरंग बिछाती दिख रही हो तो उसे तुरंत तबाह कर दे.

होर्मुज़ स्ट्रेट से दुनिया की तेल और एलएनजी की 20 फ़ीसदी सप्लाई गुजरती है और ईरान ने इसे लगभग बंद कर दिया है.

वहीं अमेरिका बार-बार इस स्ट्रेट को अपनी सैन्य कार्रवाई के ज़रिये खुलवाने और यहां कथित तौर पर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने की बात करता रहा है.

By admin