• Sat. Jul 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

10 दिनों में क्या हुआ जिससे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद जंतर-मंतर पर धरना हुआ ख़त्म

Byadmin

Jul 25, 2026


केंद्र सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को भी बातचीत हुई

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, केंद्र सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को तीसरे दौर की बातचीत हुई थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर महज़ दस दिनों में घटनाएं इतनी तेज़ी से बदलीं कि युवाओं का एक आंदोलन राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आकर ऐतिहासिक घटना बन गया.

सोशल मीडिया पर एक व्यंग्य से निकली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जनता से मिले वर्चुअल समर्थन को युवाओं के आंदोलन में बदल दिया.

उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग समेत अपनी प्रमुख मांगें पूरी होने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी है.

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, संसद मार्च, विपक्ष की लामबंदी और सरकार के लगातार डैमेज कंट्रोल के प्रयासों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर दबाव बढ़ता गया था.

आख़िर किन घटनाओं ने इस माहौल को बनाया और कैसे बात उनके इस्तीफ़े की पेशकश तक पहुंची, इस कहानी में ऐसी ही कुछ अहम बातों को समझने की कोशिश करेंगे.

By admin