• Fri. Jun 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

12 साल की बच्ची बनकर 14 महीने तक 37 साल की महिला ने कैसे दिया सबको धोखा

Byadmin

Jun 12, 2026


पुलिस ने बताया कि ओलिवेरा ने खुद को ऑटिस्टिक बताया और कहा कि उसे हार्मोन दिए गए थे, जिससे उसकी शक्ल-सूरत वयस्कों जैसी हो गई थी

इमेज स्रोत, Santa Catarina Civil Police

इमेज कैप्शन, पुलिस ने बताया कि ओलिवेरा ने खुद को ऑटिस्टिक बताया और कहा कि उसे हार्मोन दिए गए थे, जिससे उसकी शक्ल-सूरत वयस्कों जैसी हो गई थी

जब एक लड़की ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि वह 12 साल की है, उत्पीड़न से बचकर भागी है और बिल्कुल अकेली है, तो ब्राज़ील में लोगों ने उसकी मदद के लिए अपने घरों के दरवाजे खोल दिए.

लेकिन ब्राज़ील के अधिकारियों ने ‘गैब्रिएल’ की एक बिल्कुल अलग सच्चाई उजागर की है. उनका कहना है कि वह वास्तव में 37 वर्षीय एक महिला थी, जो खुद को एक असहाय ऑटिस्टिक बच्ची बताकर लोगों को धोखा दे रही थी.

पुलिस ने तीन जून को बताया कि उन्होंने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है. अदालत के दस्तावेज़ों में उनकी पहचान अमांडा मारिया सूज़ा डी ओलिवेरा के रूप में की गई है. उन पर धोखाधड़ी और झूठी पहचान का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है.

जांचकर्ताओं के अनुसार, ओलिवेरा ने 14 महीनों तक एक परिवार के साथ झूठी पहचान के तहत रहकर समय बिताया.

यह मामला ब्राज़ील में सुर्खियों में है. पुलिस का कहना है कि उस पर साओ पाउलो, रियो डी जनेरियो, मिनास जेराइस, रियो ग्रांडे दो सुल और गोयास राज्यों में इसी तरह की धोखाधड़ी करने का संदेह है.

By admin