• Sun. Jun 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Aaj Ka Rashifal:वृषभ और कन्या राशि समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 12 जून का राशिफल – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 12 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Byadmin

Jun 12, 2026


Rashifal 12 june : 12 मई को ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशि वालों की आय में इजाफा और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा, वहीं कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 12 मई का दिन। 




Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

मेष राशि
– फोटो : amar ujala


मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच हर स्थिति को आसान बना देगी। मन में ईर्ष्या या नकारात्मकता रखने से बचें। सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या को अब नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। रिश्तों में गर्माहट लौटेगी और सगे-संबंधियों से मुलाकात का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पुरानी अनबन दूर होगी और साथ में कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

वृषभ राशि
– फोटो : amar ujala


वृषभ राशि

आज भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा। मेहनत का फल मिलेगा और आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी का मामला आपके पक्ष में जा सकता है। रिश्तों में चल रही खटास बातचीत से खत्म होगी। भाई-बहनों का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। दोस्तों का दायरा बढ़ने से सामाजिक जीवन में रौनक बनी रहेगी।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

मिथुन राशि
– फोटो : amar ujala


मिथुन राशि

आज का दिन संतुलन और शांति लेकर आएगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होकर मन को सुकून मिलेगा। राजनीति या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोग जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। पुराने मनमुटाव को खत्म करने के लिए पहल करेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास लौटेगी।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

कर्क राशि
– फोटो : amar ujala


कर्क राशि

आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। नए काम की शुरुआत का विचार मन में आ सकता है, लेकिन अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत करेगा। किसी काम में समय पर मदद मिल जाएगी। पिताजी की किसी बात से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।


By admin