• Sat. Oct 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

14 बच्चे, 32 कैमरे और मारपीट के आरोप: कैलिफ़ोर्निया की आलीशान हवेली में क्या मिला

Byadmin

Oct 31, 2026


सफेद टी-शर्ट पहने और हाथ पीठ के पीछे बांधे सिल्विया झांग, एक अदालत कक्ष में गंजे अधेड़ उम्र के व्यक्ति गुओजुन जुआन के बगल में बैठी हैं.

इमेज कैप्शन, सिल्विया झांग (बाएं) और गुओजुन शुआन पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की साज़िश रचने का आरोप लगाया गया है

मई 2025 में दो महीने के एक बच्चे को सिर पर चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया. बच्चे का नाम वाल्टर था और वह कैलिफ़ोर्निया के अमीर इलाक़े आर्केडिया में रहता था.

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक़, ख़ुद को वाल्टर की मां बताने वाली महिला ने कहा कि बच्चा ग़लती से बिस्तर से गिर गया था.

लेकिन डॉक्टर को यह बात सही नहीं लगी. उनका कहना था कि वाल्टर की चोटें बिस्तर से गिरने के बजाय किसी कार दुर्घटना में लगी चोटों जैसी थीं. ऐसी चोटें बच्चे को तेज़ी से हिलाने पर भी लग सकती थीं.

डॉक्टर को बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने उस आलीशान हवेली की तलाशी ली, जहां वाल्टर रहता था.

अभियोजकों ने बताया ‘ख़ौफ़ का घर’

पुलिस ने उसके माता-पिता, 66 साल के गुओजुन शुआन और 39 साल की सिल्विया झांग को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया.

By admin