• Sat. Oct 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्रिप्टो की दिग्गज कंपनी बाइनेंस ने हैकिंग में 6.3 अरब डॉलर की चोरी पर क्या कहा, उत्तर कोरिया का ज़िक्र

Byadmin

Oct 31, 2026


क्रिप्टोकरेंसी के प्रतीकों के साथ-साथ बाइनेंस का लोगो भी दिखाई दे रहा है. (फाइल फोटो)

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ‘बाइनेंस’ का कहना है कि उसने एक जटिल हैक में चोरी हुए फंड का क़रीब आधा हिस्सा फ्रीज़ कर दिया है.

इस हैक में 6.3 अरब डॉलर की रक़म तक पहुँच बनाई गई थी. इसे अब तक की सबसे बड़ी चोरी माना जा रहा है.

कंपनी ने कहा कि उसकी तीन अरब डॉलर की चोरी हुई डिजिटल संपत्ति सुरक्षित कर ली गई है, लेकिन बड़ी रक़म अब भी अज्ञात हैकर्स के हाथों में है.

शुरुआत में कंपनी को लगा था कि एक इंजीनियर के लैपटॉप से छेड़छाड़ की गई थी, जिसकी वजह से बिना अनुमति के पैसे निकाले जा सके. हालांकि, बाद में कंपनी ने कहा कि हमला इससे कहीं बड़ा था.

कई एनालिटिक्स कंपनियों ने इस हैक को उत्तर कोरिया की एक हैकिंग यूनिट से जोड़ा है. यह हमला साल 2025 में बायबिट एक्सचेंज पर हुई 1.5 अरब डॉलर की चोरी से भी बड़ा है.

By admin