10:34 AM, 31-Oct-2026
राहुल गांधी ने दी सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भारत के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। एकता के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की मजबूत नींव रखी। उनके आदर्श सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।’
भारत के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। एकता के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की मजबूत नींव रखी। उनके आदर्श सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। https://t.co/Iqcc6BnGQJ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026
09:53 AM, 31-Oct-2026
राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को दी भावुक श्रद्धांजलि
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथी पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘दादी की गोद में बैठकर उनके दोनों हाथों को थामना, उनकी आवाज में इन पवित्र शब्दों को सुनना और उनके पीछे-पीछे उन्हें दोहराना… यह मेरे लिए बेहद खूबसूरत अनुभव था। दादी ने मुझे जीवन का अनमोल उपहार दिया। उन्होंने मुझे यह प्रार्थना सिखाई- ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय।’ यानी हमें असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर और मृत्यु से अमरत्व की ओर ले चलो। ॐ शांति, शांति, शांति। दादी, आपने मुझे कितना खूबसूरत तोहफा दिया है। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि यह पल मेरे लिए इतना खास और यादगार बन जाएगा।’
Sitting on your lap. Holding both your hands. Listening to your voice say these words. Repeating them after you. asato mā sadgamaya tamaso mā jyotirgamaya mṛtyormā amṛtaṃ gamaya OM Shanti, shanti, Shanti What a beautiful gift you gave me Dadi. What a gift. I never imagined.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026
09:37 AM, 31-Oct-2026
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर तेलंगाना सीएम ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
#WATCH | Delhi: Telangana Chief Minister Revanth Reddy paid tribute to former Prime Minister Indira Gandhi at Shakti Sthal on her death anniversary. (Source: Telangana CMO) https://t.co/9rGRAGIsLZ
— ANI (@ANI) October 31, 2026
09:16 AM, 31-Oct-2026
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
#WATCH | Delhi: Congress National President Mallikarjun Kharge, Former Vice President Hamid Ansari, Congress Parliamentary Party chairperson Sonia Gandhi and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi pay tribute to former Prime Minister Indira Gandhi at Indira Gandhi Memorial on her death anniversary.
— ANI (@ANI) October 31, 2026
08:18 AM, 31-Oct-2026
हर दल से एक नेता को बोलने का मौका
समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र मलिक ने बताया कि ‘जन महाभियोग’ की कार्यवाही में प्रत्येक दल से केवल एक नेता बोलेगा। संबंधित दल का प्रमुख स्वयं बोल सकता है।
08:17 AM, 31-Oct-2026
लोगों की तकलीफ और लोकतंत्र पर हमला होगा चर्चा में खास
कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि एसआईआर और वोट चोरी से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की तकलीफ और लोकतंत्र पर हमले को चर्चा के जरिए सामने लाना है।
08:02 AM, 31-Oct-2026
LIVE: खरगे आवास पर सीईसी के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग आज, कल महारैली; राहुल-अखिलेश समेत कई नेता होंगे शामिल
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि राहुल गांधी समापन वक्तव्य देंगे। विपक्षी दलों के प्रतिनिधि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। यह वास्तविक संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया नहीं, बल्कि विरोध का प्रतीकात्मक आयोजन है।