• Thu. Sep 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

90 साल के बुज़ुर्ग येलप्पा रेड्डी कौन हैं जिनके आंदोलन के आगे झुके डीके शिवकुमार

Byadmin

Sep 3, 2026


पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी और पर्यावरणविद् एएन येलप्पा रेड्डी कई
इमेज कैप्शन, पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी और पर्यावरणविद् एएन येलप्पा रेड्डी के साथ कई प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक पार्क संरक्षण (संशोधन) विधेयक वापस लेने की मांग उठाते हुए प्रदर्शन किया

बेंगलुरु की पहचान माने जाने वाले लालबाग में रविवार सुबह 90 वर्षीय एक बुज़ुर्ग को पैदल चलते देख कई युवाओं की नज़र उन पर टिक गई. उनके पीछे सैकड़ों लोग चल रहे थे.

पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी और पर्यावरणविद् एएन येलप्पा रेड्डी, लालबाग बॉटनिकल गार्डन के पश्चिमी गेट से 2.8 किलोमीटर की पूरी दूरी पैदल चले. उनके साथ एक युवा सहयोगी था, जो औपचारिक तौर पर उनका हाथ थामे हुए था.

लालबाग में सुबह टहलने आने वाले लोग भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गए. ये लोग कर्नाटक सरकार से कर्नाटक पार्क संरक्षण (संशोधन) विधेयक वापस लेने की मांग कर रहे थे.

विधानसभा ने पिछले महीने यह विधेयक पारित कर दिया था. हालांकि, गुरुवार रात कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस संशोधन विधेयक को वापस लेने की घोषणा की.

इस संशोधन के तहत सरकार को राज्य भर के पार्कों में पाँच फ़ीसदी जगह सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित करने का अधिकार मिल जाता. अकेले बेंगलुरु में ही 1300 से ज़्यादा पार्क हैं.

By admin