• Thu. Sep 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

समुद्र में 250 दिन बिताने के बाद थाईलैंड के पटाया क्यों पहुँचे अमेरिका के 5,000 सैनिक

Byadmin

Sep 3, 2026


पटाया में बार और रेस्तरां के कर्मचारी अमेरिकी नौसैनिकों का स्वागत करते हुए.

इमेज स्रोत, Arnun Chonmahatrakool/Thai News Pix/LightRocket via Getty Images

इमेज कैप्शन, पटाया में बार और रेस्तरां के कर्मचारी अमेरिकी नौसैनिकों का स्वागत करते हुए.

अमेरिका का चर्चित युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन थाईलैंड पहुंचा है. थाईलैंड के चर्चित समुद्री पर्यटन स्थल पटाया के बार और अय्याशी के अड्डों में जाने के बजाय, शुरुआती घंटों में यूएसएस अब्राहम लिंकन के लगभग 5,000 नाविकों में से अधिकतर ख़रीदारी करते नज़र आए.

जहाज़ से उतरकर नाविक समुद्र तट पर दो होटलों में ठहरे हैं. इनमें से एक हार्ड रॉक होटल में वे अपनी हाल ही में ख़रीदी गई चीज़ों को लिए हुए इधर-उधर घूम रहे थे.

लेकिन लगता है कि युद्धपोत के अंदर रिकॉर्ड 250 दिनों तक बंद रहने के बाद, मॉल की सैर जैसी सामान्य दिनचर्या ही उनके लिए सबसे ज़रूरी थी.

अमेरिकी युद्धपोत बीते नवंबर में सैन डिएगो से एक मिशन के लिए निकला था, जिसे शुरू में प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में छह महीने तक चलना था.

लेकिन, फ़रवरी के आख़िर में अमेरिका और इसराइल के ईरान के ख़िलाफ़ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने के बाद जहाज़ को खाड़ी की तरफ़ मोड़ दिया गया.

By admin