08:24 AM, 20-Nov-2026
पश्चिम बंगाल में भी चक्रवाती तूफान अकवान का असर, कई इलाकों में बारिश शुरू
चक्रवाती तूफान अकवान के असर से पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदल गया है। कोलकाता समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि यह तूफान आज ओडिशा तट से टकरा सकता है। दूसरी ओर, दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन तटीय इलाकों में भारी से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, आसमान में घने बादल छाए हैं और नदियों व समुद्र का जलस्तर बढ़ने से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, वहीं बक्खाली और गंगासागर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों को समुद्र में नहाने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।
VIDEO | Sunderbans, West Bengal: Heavy to moderate rainfall has been continuing across various parts of South 24 Parganas district under the impact of Cyclone Akvan. Dark clouds have blanketed the sky, while strong winds accompanied by rain are sweeping through the coastal areas of the Sundarbans. Rivers and the sea have also witnessed a rise in water levels, with rough conditions prevailing. In view of the deteriorating weather conditions, the administration has advised fishermen not to venture into the sea. Special monitoring is also being carried out to prevent people from entering the water for bathing at major tourist destinations in the district, including Bakkhali and Gangasagar. #CycloneAkvan #WestBengal #Cyclone (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
08:22 AM, 20-Nov-2026
चक्रवात अकवन की लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू
चक्रवात अकवन की लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ओडिशा के तटीय इलाकों में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू कर दिए हैं। वहीं पुरी समुद्र तट पर तूफानी हलचल और तेज हवाओं का असर भी दिखने लगा है।
#WATCH | Odisha: As the landfall process of Cyclone Akvan begins, the district administration has further tightened safety measures along the seashore. Meanwhile, rough seas and strong winds conditions persist at the Puri beach. https://t.co/bnfDJJXMO9
— ANI (@ANI) November 20, 2026
07:57 AM, 20-Nov-2026
चक्रवात अकवन के चलते 3 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
चक्रवाती तूफान अकवन के खतरे को देखते हुए ओडिशा के 20 जिलों में बड़े पैमाने पर निकासी और राहत इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत अब तक 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि सुरक्षित आश्रय स्थलों में 4,170 गर्भवती महिलाओं को शिफ्ट किया गया है, जिनमें से 1,317 महिलाएं नवजात शिशुओं को जन्म दे चुकी हैं, वहीं राज्य में कुल 9,341 साइक्लोन शेल्टर तैयार रखे गए हैं जिनमें से 2,623 सक्रिय हो चुके हैं। इसके अलावा ओआरएसएसी के माध्यम से गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कंधमाल, मलकानगिरि और कोरापुट समेत छह जिलों के 941 भूस्खलन संभावित गांवों की पहचान कर लोगों को हटाने की व्यवस्था की गई है।
07:55 AM, 20-Nov-2026
चक्रवात अकवन का असर: 47 ट्रेनें रद्द और 28 के समय में बदलाव
ओडिशा में चक्रवात ‘अकवन’ के मद्देनजर राज्य सरकार और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसके तहत एहतियात के तौर पर 47 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 28 ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवात की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें बताया गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह तूफान शुक्रवार दोपहर गोपालपुर के पास हरिपुर में तट से टकरा सकता है। आपातकालीन बचाव और राहत कार्यों के लिए भारतीय तटरक्षक बल और रेल समन्वय सेल सक्रिय रखे गए हैं, जबकि निर्बाध संचार व्यवस्था के लिए 17 सैटेलाइट फोन, सेल्स ऑन व्हील्स और दूरसंचार बैकअप की व्यवस्था भी की गई है।
07:23 AM, 20-Nov-2026
तटीय इलाकों में शुरू हुआ तूफान का असर
मौसम विभाग की ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चक्रवात का असर तटीय इलाकों में दिखने लगा है। तूफान से जुड़े बादलों का समूह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्र में पहुंच गया है। इसके साथ ही जमीन पर इसका असर दिखाई देने लगा है। चक्रवात की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए विशाखापत्तनम और गोपालपुर स्थित डॉप्लर वेदर रडार (डीडब्लयूआर) की मदद ली जा रही है।
मुख्यमंत्री ने रातभर की स्थिति की समीक्षा
चक्रवात के तट के करीब पहुंचने के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार रात करीब 11 बजे से शुक्रवार तड़के 1:30 बजे तक विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के कार्यालय में स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सीधे बातचीत की और निर्देश दिया कि प्रभावित इलाकों के लोगों तक हर जरूरी सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को जानमाल के नुकसान को शून्य रखने के लक्ष्य के साथ सभी जरूरी कदम उठाने को कहा। मुख्यमंत्री रात करीब 1:35 बजे बारिश के बीच अपने आवास लौटे।
भुवनेश्वर में तेज बारिश और हवाओं का असर
चक्रवात का शुरुआती असर राजधानी भुवनेश्वर में भी दिखाई देने लगा। शुक्रवार तड़के करीब 1 बजे से यहां तेज बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने लगीं। तट से तूफान के टकराने की आशंका के बीच मौसम में पहले से ही बदलाव देखने को मिला।
07:13 AM, 20-Nov-2026
Akvan Live: चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू, अगले दो घंटे तक चलेगी प्रक्रिया; आंध्र और ओडिशा में अलर्ट
चक्रवाती तूफान अकवान कमजोर होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक स्टॉर्म में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, यह शुक्रवार सुबह तक गोपालपुर के पास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। वहीं, हवा के झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
आईएमडी के अनुसार, पिछले छह घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा। शुक्रवार सुबह 2:30 बजे यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। उस समय इसकी स्थिति 17.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.9 डिग्री पूर्वी देशांतर पर थी। आईएमडी ने बताया कि तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और शुक्रवार सुबह तक गोपालपुर के पास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा के तट को पार कर सकता है।