05:35 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: लंच ब्रेक
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। हेनरी निकोल्स 146 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, ग्लेन फिलिप्स 118 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी की। पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। भारत को दिन के पहले सत्र में सिर्फ एक सफलता मिली।
फिलिप्स ने जड़ा शानदार शतक
दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए शतक पूरा किया। वह 216 गेंदों पर 118 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे। उन्हें आकाश दीप ने बोल्ड किया। फिलिप्स ने निकोल्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को शुरुआती झटकों से उबारते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
निकोल्स 150 रन के करीब
दूसरे छोर पर हेनरी निकोल्स ने भी भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। वह 302 गेंदों पर 146 रन बनाकर नाबाद हैं। उनकी पारी में 16 चौके शामिल हैं। वहीं, नाथन स्मिथ 41 गेंदों पर 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 84 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक तीन विकेट लिए हैं। आकाश दीप को दो और अंशुल कंबोज को एक सफलता मिली है। प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को अब तक कोई विकेट नहीं मिला है। भारत की कोशिश दूसरे सत्र में बाकी चार विकेट जल्द हासिल करने की होगी।
05:15 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 300 के पार
न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 310 रन बना लिए हैं। फिलहाल नाथन स्मिथ 11 रन और हेनरी निकोल्स 141 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। ग्लेन फिलिप्स 118 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाश दीप ने बोल्ड किया।
04:27 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को छठा झटका
न्यूजीलैंड को 286 के स्कोर पर छठा झटका लगा। आकाश दीप ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया। वह 216 गेंद में 14 चौके की मदद से 118 रन बना सके। आकाश काफी देर से एंगल बनाकर गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें इसका फायदा मिला। फिलिप्स ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ 216 रन की साझेदारी निभाई। न्यूजीलैंड को 70 पर पांचवां झटका लगा था। फिलहाल निकोल्स के साथ नाथन स्मिथ क्रीज पर हैं।
04:12 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: फिलिप्स-निकोल्स के बीच 200+ रन की साझेदारी
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोल्स के बीच अब तक 204 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को 70 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा था। उसके बाद से इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया है। फिलिप्स 110 रन और निकोल्स 124 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
03:52 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स का शतक
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है। वह पहले दिन 94 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन उन्होंने शतक पूरा कर लिया। इससे पहले हेनरी निकोल्स भी शतक जड़ चुके हैं। फिलहाल फिलिप्स 101 रन और निकोल्स 117 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 184 रन की अब तक साझेदारी हो चुकी है। फिलिप्स जब मैदान पर उतरे थे, तो स्कोर पांच विकेट पर 70 रन था। तब से इन दोनों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। 101 रन टेस्ट में फिलिप्स का सर्वोच्च स्कोर भी है। उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का अपना पहला शतक लगाया था। तब उन्होंने 100 रन की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 254 रन है।
03:32 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। हेनरी निकोल्स 113 रन और ग्लेन फिलिप्स 94 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड आज पांच विकेट पर 243 रन से आगे खेल रहा है। फिलिप्स की नजर अपने दूसरे टेस्ट शतक पर है। वहीं, हेनरी निकोल्स ने अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया।
03:16 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: आज टेस्ट का दूसरा दिन
जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर यह संकेत दे दिया था कि शुभमन गिल का टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला सही साबित हो रहा है। चौथे ओवर के भीतर न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने से भारत की स्थिति और मजबूत हो गई। इसके बाद जब न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए, तब भारतीय टीम पूरी तरह मैच पर पकड़ बनाती दिख रही थी।
हालांकि, दिन का खेल खत्म होने तक तस्वीर बदल चुकी थी। हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए 173 रन की अटूट साझेदारी कर न्यूजीलैंड की वापसी करा दी। अब दूसरे दिन दोनों बल्लेबाज इस साझेदारी को आगे बढ़ाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना चाहेंगे, जबकि भारतीय गेंदबाज जल्द विकेट लेकर मैच पर दोबारा नियंत्रण बनाने की कोशिश करेंगे। दूसरे दिन के खेल में आपका स्वागत है।
Hello and welcome to Day 2 at the Basin Reserve. #TeamIndia bowlers will look to create early inroads as New Zealand resume their innings of 243/5 #NZvIND https://t.co/k4IXrJkFp0
— BCCI (@BCCI) November 19, 2026
03:15 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: पहले दिन ऐसा रहा भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारत ने न्यूजीलैंड के पांच विकेट सिर्फ 70 रन पर गिरा दिए थे। हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से निकाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 173 रन की अटूट साझेदारी हुई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 243 रन बना लिए थे। निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद लौटे।
03:15 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत ने शुरुआती झटकों से न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेला
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जसप्रीत बुमराह ने पारी की तीसरी ही गेंद पर टॉम लाथम (0) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे (4) को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। आकाश दीप ने रचिन रवींद्र (15) को पंत के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया।
बुमराह ने डेरिल मिचेल (1) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने टॉम ब्लंडेल (5) को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर पांच विकेट कर दिया। बुमराह ने पहले दिन तीन विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप को एक-एक सफलता मिली।
03:14 AM, 20-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: निकोल्स-फिलिप्स ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी
पांच विकेट गिरने के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और छठे विकेट के लिए 322 गेंदों में 173 रन जोड़कर न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया। निकोल्स ने 221 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। वहीं, फिलिप्स 182 गेंदों पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए।
इस साझेदारी के दौरान भारतीय टीम को निकोल्स का विकेट लेने का मौका भी मिला, लेकिन वह इसे भुना नहीं सकी। 74वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत के बीच तालमेल की कमी के कारण निकोल्स का आसान कैच छूट गया। उस समय वह 102 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने दिन का खेल समाप्त होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।