अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने पोनी (घोड़े), पालकी और निजी टेंटों में ठहरने का किराया तय कर दिया है। नई दरें 27 जुलाई तक लागू रहेंगी। इसके बाद इनकी समीक्षा होगी। खास बात ये है कि निजी टेंटों में लगातार दूसरे या उससे अधिक दिनों तक रुकने वाले यात्रियों को किराये में 30 फीसदी की विशेष छूट दी जाएगी।
अनंतनाग के उपायुक्त एवं यात्रा अधिकारी डॉ. बिलाल मोइउद्दीन भट ने सुविधाओं के लिए नई दरें अधिसूचित कर दी हैं। उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं से तय किराये से अधिक वसूले जाने की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संबंधित सेवा प्रदाता का परमिट भी रद्द किया जा सकता है।
अधिसूचना के अनुसार निजी टेंटों में जमीन पर सोने और बेड की सुविधा रहेगी। इसमें श्रद्धालुओं को दो रजाई, गद्दे, कंबल या स्लीपिंग बैग और एक तकिया दिया जाएगा। पिछले साल भी यही सुविधा मिलती थी।
टेंट में ठहरने का किराया (रुपये में) जमीन पर बेड पर
स्थान इस वर्ष पिछले साल इस वर्ष पिछले साल
नुनवान 400 370 550 500
चंदनवाड़ी 400 380 530 500
शेषनाग 650 600 750 700
पंजतरणी 750 700 850 800
पालकी में छह लोगों का किराया (रुपये में)
- चंदनवाड़ी से पिस्सू टॉप 3290
- पिस्सू टॉप से चंदनवाड़ी 2470
- चंदनवाड़ी से जोगीबल 7210
- जोगीबल से चंदनवाड़ी 6690
- चंदनवाड़ी से शेषनाग 9780
- शेषनाग से चंदनवाड़ी 9270
- चंदनवाड़ी से वावबल 10,300
- वावबल से चंदनवाड़ी 9780
- चंदनवाड़ी से एमजी टॉप 10,300
- एमजी टॉप से चंदनवाड़ी-9990
- चंदनवाड़ी से पोशपथरी 11,020
- पोशपथरी से चंदनवाड़ी 9780
- चंदनवाड़ी से पंजतरणी 11,840
- पंजतरणी से चंदनवाड़ी 10,300
- पंजतरणी से गुफा 3810
- गुफा से पंजतरणी-3600
- चंदनवाड़ी से गुफा तक 20,600
- गुफा से चंदनवाड़ी 18,540
पिछले साल पालकी का ये था किराया
गत वर्ष छह लोगों की पालकी का किराया चंदनवाड़ी से पिस्सू टॉप तक 3200 रुपये, चंदनवाड़ी से एमजी टॉप तक 10 हजार रुपये और चंदनवाड़ी से गुफा तक 20 हजार रुपये था।