बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने थिएटर्स में सजी हुई हैं। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
2 of 4
रामायण
– फोटो : साभार@imdb
1700 करोड़ के करीब ‘रामायण’
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन भी अच्छी कमाई की है। 19वें दिन फिल्म ने भारत में कुल 9.51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,137.72 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 952.26 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,689.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द ही 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, फिल्म के अंतिम कलेक्शन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
3 of 4
फिल्म ओम
– फोटो : सोशल मीडिया
धनुष की ‘ओम’ ने चार दिन में कमाए इतने करोड़
धनुष की फिल्म ‘ओम: ऑपरेशन मोल’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 5.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 55.51 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 64.51 करोड़ रुपये हो गया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में दुनियाभर में 85.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसमें भारत से 50.25 करोड़ रुपये नेट और 58.30 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई शामिल थी। वहीं, फिल्म ने विदेशों में करीब 27 करोड़ रुपये कमाए थे।
इन आंकड़ों के साथ धनुष को अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म मिल गई है।
4 of 4
गॉडजिला माइनस जीरो
– फोटो : सोशल मीडिया
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में नहीं दिखा दम
वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 33 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 3.28 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 3.93 करोड़ रुपये हो गया है। फिलहाल फिल्म की कमाई काफी धीमी नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें- ईठा: श्रेया के कॉन्सर्ट में पहुंचीं श्रद्धा कपूर, स्टेज पर गाया ‘आशिकी 2’ का गाना; फैंस को याद आई आरोही