• Wed. Jun 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Cristiano Ronaldo:जीत के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कैमरे में देखकर कहा- आई एम बैक! आलोचकों की बोलती बंद की – Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘i’m Back!’ After Portugal’s Big Win Fifa World Cup

Byadmin

Jun 24, 2026


फीफा विश्व कप 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक आंकड़ा है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल की 5-0 की धमाकेदार जीत में दो गोल दागने के बाद रोनाल्डो ने कैमरे की ओर देखते हुए जोर से कहा, ‘आई एम बैक! आई एम बैक!’। यह सिर्फ एक जश्न नहीं था, बल्कि उन आलोचकों को जवाब था जिन्होंने पिछले सप्ताह उनके करियर और टीम में जगह पर सवाल उठाए थे।

डीआर कांगो के खिलाफ पहले मैच में गोल नहीं कर पाने और पुर्तगाल के 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद रोनाल्डो को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कई विशेषज्ञों ने यहां तक कह दिया था कि अब वह विश्व कप स्तर के खिलाड़ी नहीं रहे। लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मैदान पर ही जवाब दे दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Fabrizio Romano (@fabriziorom)




Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘I’m Back!’ After Portugal’s Big Win FIFA World Cup

रोनाल्डो
– फोटो : IANS


दो गोल और इतिहास में दर्ज हुआ नाम

रोनाल्डो ने मुकाबले में दो शानदार गोल किए और विश्व कप इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। वह दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए जिन्होंने छह अलग-अलग विश्व कप संस्करणों में गोल दागे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के लिए विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 10 तक पहुंचा दी और महान यूसेबियो (9 गोल) को पीछे छोड़ते हुए देश के सर्वकालिक सबसे सफल विश्व कप गोल स्कोरर बन गए। मैच के बाद उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।


Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘I’m Back!’ After Portugal’s Big Win FIFA World Cup

रोनाल्डो
– फोटो : IANS


‘ऐसा लग रहा था जैसे मैं रिटायर हो चुका हूं’

मैच के बाद रोनाल्डो ने पिछले कुछ दिनों को अपने करियर के सबसे कठिन दौरों में से एक बताया। उन्होंने कहा, ‘यह एक कठिन और अंधेरा सप्ताह था। ऐसा महसूस कराया जा रहा था जैसे मैं फुटबॉल से रिटायर हो चुका हूं। लेकिन मैंने हमेशा की तरह खुद को संभाले रखा, क्योंकि मुझे सबसे ज्यादा भरोसा अपनी मेहनत पर है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता था कि मेरे साथी खिलाड़ी भी मेरा साथ देंगे। यह मुश्किल समय था, मैं मानता हूं, लेकिन अब हम वापस आ गए हैं। मैं बहुत खुश हूं।’


Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘I’m Back!’ After Portugal’s Big Win FIFA World Cup

रोनाल्डो
– फोटो : IANS


रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की सफलता अहम

हालांकि रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की, लेकिन उनका कहना है कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की सफलता मायने रखती है। उन्होंने कहा, ‘रिकॉर्ड बनाना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय टीम को उसके उद्देश्यों तक पहुंचाने में मदद करना है। सबसे महत्वपूर्ण टीम का प्रदर्शन और हमारा आत्मविश्वास था।’


Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘I’m Back!’ After Portugal’s Big Win FIFA World Cup

रोनाल्डो
– फोटो : IANS


इंस्टाग्राम पर भी दिखा आत्मविश्वास

मैच के बाद रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘एस्तामोस एक्वी (ESTAMOS AQUI)’ यानी ‘हम आ चुके हैं!’। उनकी इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिले और फैंस ने इसे आलोचकों को दिया गया सीधा जवाब बताया। सोशल मीडिया पर भी रोनाल्डो की वापसी और उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड की जमकर चर्चा हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)




By admin