• Sun. Jun 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Fifa Wc 2026:शुभमन गिल पर चढ़ा फुटबॉल विश्वकप का फीवर! Us में ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डिन्हो के साथ आए नजर – India Skipper Shubman Gill Meets Brazil Football Legend Ronaldinho In Us See Image

Byadmin

Jun 28, 2026


भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अमेरिका में फीफा विश्व कप 2026 के दौरान ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज रोनाल्डिन्हो से मुलाकात की और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, 46 वर्षीय रोनाल्डिन्हो के इटली के क्लब रावेना से जुड़ने के बाद उनके एक बार फिर पेशेवर फुटबॉल खेलने की संभावना भी चर्चा में है।

India Skipper Shubman Gill Meets Brazil Football Legend Ronaldinho In US see image

शुभमन गिल की रोनाल्डिन्हो से मुलाकात
– फोटो : Shubman Gill (instagram)

विस्तार

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अमेरिका में ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से मुलाकात की। यह मुलाकात अमेरिका में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2026 के दौरान हुई, जिसकी मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं। शुभमन गिल ने इस खास मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, जिसमें वह ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर और 2002 फीफा विश्व कप विजेता रोनाल्डिन्हो के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद क्रिकेट और फुटबॉल प्रशंसकों के बीच यह काफी चर्चा का विषय बन गई।


By admin