• Thu. May 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Gt Vs Csk Live Score:चेन्नई का स्कोर छह विकेट पर 120 के पार, शिवम दुबे 47 रन बनाकर आउट – Csk-vs-gt-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-gujarat-titans-ipl-2026-66th-match-updates

Byadmin

May 21, 2026


10:23 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई ने खोया पांचवां विकेट

चेन्नई को पांचवां झटका कार्तिक शर्मा के रूप में लगा। वह 19 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।

10:11 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: सीएसके को चौथा झटका

कगिसो रबाडा ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर सीएसके को चौथा झटका दिया है। चेन्नई ने महज 51 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। शॉर्ट इस मैच में ओपनिंग करने उतरे थे और 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

09:59 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: उर्विल आउट हुए

चेन्नई को तीसरा झटका भी मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने उर्विल पटेल को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब बल्लेबाजी के लिए कार्तिक शर्मा आए हैं।

09:54 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका

चेन्नई को दूसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 16 रन बना सके। अब मैथ्यू शॉर्ट का साथ देने उर्विल पटेल आए हैं।

09:43 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई की झटके से शुरुआत

चेन्नई की झटके से शुरुआत हुई है। संजू सैमसन खाता भी नहीं खोल सके और मोहम्मद सिराज का शिकार बने। इस मैच में सीएसके ने ओपनिंग में बदलाव किया। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मैथ्यू शॉर्ट आए।

09:33 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात ने चेन्नई को दिया 230 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। उनके लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

09:20 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: बटलर का 23 गेंदों में अर्धशतक

बटलर ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 210 पर पहुंच गया है।

09:19 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका राहुल तेवतिया के रूप में लगा। वह रनआउट हो गए और खाता भी नहीं खोल सके। अब वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

09:17 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका अंशुल कंबोज ने दिया। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के हाथों साई सुदर्शन को कैच कराया। वह 53 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जोस बटलर के साथ 82 रनों की साझेदारी निभाई। अब बटलर का साथ देने राहुल तेवतिया आए हैं। 

09:06 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा

17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और गुजरात ने एक विकेट पर 186  रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

By admin