• Fri. Nov 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

GTA 6: लूसिया की एंट्री क्यों ख़ास है, गेमिंग की दुनिया में महिला किरदारों की कितनी जगह?

Byadmin

Nov 20, 2026


ग्रैंड थेफ़्ट ऑटो 6 की एक तस्वीर में लैटिन अमेरिकी मूल की युवा लूसिया कामिनोस, गेम में इन्हीं को महिला किरदार में रखा गया है.

इमेज कैप्शन, ग्रैंड थेफ़्ट ऑटो 6 की एक तस्वीर में लैटिन अमेरिकी मूल की युवा लूसिया कामिनोस.

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) वीडियो गेम सीरीज़ की छठी किस्त कई मायनों में ख़ास है. इस गेम का इंतज़ार खिलाड़ी 13 साल से कर रहे हैं. यह अब तक का सबसे महंगा गेम है और माना जा रहा है कि यह व्यावसायिक रूप से सबसे कामयाब गेम्स में से एक बन सकता है.

लेकिन GTA 6 लगभग 30 साल पुरानी इस मशहूर गेम सीरीज़ का पहला ऐसा गेम भी है, जिसमें एक महिला मुख्य किरदार के रूप में दिखाई दे रही हैं.

गेम में यह किरदार लूसिया कामिनोस का है, जो लैटिन अमेरिकी मूल की एक युवा महिला है. अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन जैसे बड़े बाज़ारों में वीडियो गेम खेलने वालों में लगभग 50 फ़ीसदी महिलाएं हैं.

इसके बावजूद, लोकप्रिय गेम्स में मुख्य किरदार और कहानियां लगातार पुरुषों के इर्द-गिर्द ही रही हैं. पिछले कुछ वर्षों में महिला किरदारों को केंद्र में रखकर बनाए गए गेम्स की संख्या तेज़ी से बढ़ी है, लेकिन अब भी ऐसे गेम्स की तादाद काफ़ी कम है.

अमेरिका की टेंपल यूनिवर्सिटी की डॉ. एड्रिएन शॉ बताती हैं कि लूसिया कामिनोस भी गेम की अकेली मुख्य किरदार नहीं हैं. गेम खेलते समय खिलाड़ी को बारी-बारी से लूसिया और एक पुरुष किरदार जेसन डुवाल के रूप में खेलने का मौक़ा मिलता है. जेसन, लूसिया का प्रेमी और अपराधों में उसका साथी है.

By admin