• Thu. Jul 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Himachal:किन्नौर कैलाश यात्रा आज से, इस वर्ष 11 दिन चलेगी; 375 यात्रियों का पहला जत्था सुबह होगा रवाना – Himachal: Kinnaur Kailash Yatra Begins Today; First Batch Of 375 Pilgrims To Depart In The Morning

Byadmin

Jul 30, 2026


पवित्र किन्नौर कैलाश यात्रा आज शुरू होगी। यात्रा पर पहले दिन 375 यात्रियों का जत्था रवाना होगा। जिला प्रशासन ने इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तांगलिंग से सुबह विभिन्न क्षेत्रों से आए यात्री धार्मिक यात्रा पर रवाना होंगे। मेडिकल फिटनेस के बाद ही यात्रा पर जाने की अनुमति होगी।

किन्नौर जिले में स्थित भगवान शिव के पवित्र धाम किन्नौर कैलाश के लिए जिला प्रशासन ने 30 जुलाई से 10 अगस्त तक यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, यात्रा मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार इस बार प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति मिलेगी। 

इनमें 175 ऑनलाइन, 125 ऑफलाइन और 75 श्रद्धालु स्लॉट एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स के माध्यम से यात्रा पर जा सकेंगे। बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। यात्रा केवल तंगलिंग-मेलिंग खाता-गुफा मार्ग से संचालित होगी। 

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य, वन, जल शक्ति और राजस्व विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम संबंधी सलाह का पालन करने और अधिकृत पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर निकलने की अपील की है।

किन्नौर कैलाश यात्रा समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि वीरवार से किन्नौर कैलाश यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को मेडिकल फिटनेस के बाद ही यात्रा पर जाने की अनुमति होगी। बिना पंजीकरण के किसी भी यात्री को यात्रा पर नहीं भेजा जाएगा।

By admin