Assam CM Oath Ceremony Live: राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। चार मंत्रियों में से दो सहयोगी दलों से होंगे यानी एक असम गण परिषद (अगप) से और एक बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से।