• Tue. May 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डोनाल्ड ट्रंप बोले, ‘लाइफ़ सपोर्ट पर है सीज़फ़ायर’, ईरान ने दिया ये जवाब

Byadmin

May 12, 2026


शबाना महमूद और किएर स्टार्मर

इमेज स्रोत, PETER NICHOLLS/POOL/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, गृह मंत्री शबाना महमूद ने भी किएर स्टार्मर के इस्तीफ़े की मांग की (फ़ाइल फ़ोटो)

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर पर इस्तीफ़े का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले हफ़्ते इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी के ख़राब प्रदर्शन के बाद स्टार्मर के इस्तीफ़े की मांग तेज़ हुई.

कुल 403 लेबर सांसदों में से 71 सांसद अब तक खुले तौर पर कह चुके हैं कि पीएम स्टार्मर को इस्तीफ़ा देना चाहिए या कम से कम यह बताना चाहिए कि इस्तीफ़ा कब देंगे.

गृह मंत्री शबाना महमूद ने कहा है कि प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर को अब साफ़-साफ़ बताना चाहिए कि वो कब इस्तीफ़ा देंगे.

लेकिन कैबिनेट (यानी मंत्रियों की टीम) में इस मुद्दे पर सबकी राय एक जैसी नहीं है. ज़्यादातर मंत्री चाहते हैं कि स्टार्मर अपने पद पर बने रहें.

लेबर पार्टी की बैकबेंच सांसद कैथरीन वेस्ट ने पहले स्टार्मर के ख़िलाफ़ लीडरशिप चैलेंज शुरू करने की बात कही. लेकिन बाद में उन्होंने क़दम पीछे खींच लिए.

हालांकि, कैथरीन ने साफ़ कहा है कि स्टार्मर को सितंबर तक पद छोड़ देना चाहिए.

गौरतलब है कि इससे पहले स्टार्मर ने कहा था कि वह “संदेह करने वालों” को ग़लत साबित करेंगे. उन्होंने माना कि उनकी सरकार से ‘ग़लतियां’ हुईं, लेकिन दावा किया कि “बड़े राजनीतिक फ़ैसले सही लिए गए.”

By admin