• Thu. Jul 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Hydrogen Train Fare:pm मोदी कल देश को सौंपेंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन, यहां जानें किराया-रूट की पूरी जानकारी – India’s First Hudrogen Train Set For Launch Check Fare Route And Key Facts In Hindi News In Hindi

Byadmin

Jul 16, 2026

Hydrogen Powered Train Fare and Route: देश में समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। जैसे- भारतीय रेलवे भी ट्रेनों के इंजन से लेकर ट्रेनों के संचालन और उनको नई आधुनिकता से जोड़ने पर कार्य करता रहता है।

इसी क्रम में कल यानी 17 जुलाई 2026 को देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंड़ी दिखाकर देश को समर्पित करेंगे। चलिए जानते हैं इस हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है और ये किस-किस रूट पर चलेगी…

India's First Hudrogen Train Set for launch Check Fare Route and key Facts in Hindi news in Hindi

हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है?
– फोटो : amarujala.com

कल होगा उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी 17 जुलाई को जींद से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
  • उद्घाटन के दिन यानी कल इस हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत के बीच पड़ने वाले पांच रेलवे स्टेशनों (पांडु पिंडारा, गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत) से 1000 विद्यार्थी सवार होंगे और यात्रा करेंगे

India's First Hudrogen Train Set for launch Check Fare Route and key Facts in Hindi news in Hindi

हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है?
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हाइड्रोजन ट्रेन का रूट क्या होगा?

  • ये हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी
  • इस रूट की कुल दूरी 89 किलोमीटर होगी जिसे 2 घंटे में पूरा किया जाएगा
  • ये ट्रेन जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ मोहन हरियाणा और बरवासनी समेत 12 स्टेशनों पर रुकेगी

India's First Hudrogen Train Set for launch Check Fare Route and key Facts in Hindi news in Hindi

हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है?
– फोटो : एएनआई / पीआईबी / माईगॉव डॉट जीओवी

हाइड्रोजन ट्रेन में कितने यात्री कर पाएंगे सफर?

  • इस ट्रेन में कुल 682 सीटें हैं
  • हालांकि, खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलाकर लगभग 2600 यात्री एक साथ इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे

India's First Hudrogen Train Set for launch Check Fare Route and key Facts in Hindi news in Hindi

हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है?
– फोटो : amarujala.com

हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है?

  • जींद से सोनीपत के बीच का किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है
  • किराए को बाकी ट्रेनों के जितना ही रखा गया है

By admin