• Sun. Jul 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind W Vs Eng W:लॉर्ड्स टेस्ट में यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास, इस मैदान पर शतक लगाने वाली पहली महिला बनीं – Ind W Vs Eng W: Yastika Bhatia Creates History, Becomes First Woman To Score Test Century At Lords

Byadmin

Jul 12, 2026


IND W vs ENG W: Yastika Bhatia creates history, becomes first woman to score Test century at Lords

यास्तिका भाटिया
– फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन यास्तिका ने शानदार शतक जड़ते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया। यह यास्तिका के अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला टेस्ट शतक भी है। उन्होंने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 12 शानदार चौके शामिल रहे। इस यादगार पारी के दम पर उन्होंने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया।


By admin