09:12 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: पंजाब को तीसरा झटका
पंजाब को तीसरा झटका माधव तिवारी ने दिया। उन्होंने कूपर कोनोली को मिलर के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। अब मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 187 रन है।
09:09 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह कोनोली के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
09:00 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 150 के पार
पंजाब किंग्स ने दो विकेट पर 150 से ज्यादा का स्कोर बना लिया है। श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
08:24 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: पंजाब को दूसरा झटका
पंजाब को दूसरा झटका माधव तिवारी ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को साहिल परख के हाथों कैच कराया। वह 33 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। अब श्रेयस का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।
08:14 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: पंजाब को पहला झटका लगा
पंजाब को पहला झटका लगा मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को आकिब नबी के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बनाकर आउट। अब प्रियांश आर्या का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।
08:01 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: प्रियांश का पांचवां अर्धशतक
प्रियांश आर्या ने दिल्ली के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन का उनके बल्ले से आया तीसरा अर्धशतक भी है। वह प्रभसिमरन के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
07:29 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: पंजाब की पारी शुरू
पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।
07:07 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, त्रिपुराना विजय, पथुम निसांका, विपराज निगम।
07:02 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में पांच बदलाव किए हैं। वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वार्शुइस को मौका दिया गया है।
06:18 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: हेड-टु-हेड
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 मुकाबले डीसी ने अपने नाम किए, जबकि 18 मैच पीबीकेएस ने जीते। इस बीच 1 मैच बेनतीजा रहा।