• Mon. May 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी के ‘तेल बचाने’ की अपील के एक दिन बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या कहा

Byadmin

May 11, 2026


पेट्रोल

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले जनता से बचत करने की अपील की थी

पढ़ने का समय: 6 मिनट

रविवार को एक साल तक सोना न ख़रीदने और खाने का तेल कम इस्तेमाल करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक प्रेस कांफ़्रेंस कर भारत में पेट्रोलियम पदार्थों के स्टॉक की जानकारी दी.

पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि ‘हमारी रिफ़ाइनरियां बेहतर क्षमता पर काम कर रही हैं.’

उन्होंने भरोसा दिलाया, “पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, और घरेलू ज़रूरतों के लिए एलपीजी की सप्लाई लगातार जारी है.”

इसके अलावा सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यपूर्व के हालात पर अंतर-मंत्रालयी बैठक (आईजीओएम) की. बैठक के बाद कहा गया कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना दौरे पर थे और सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान ईरान जंग को लेकर वैश्विक मुश्किलों की चर्चा की.

By admin