• Mon. May 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ड्रोन भारत और पाकिस्तान की सैन्य रणनीति को कैसे बदल रहे हैं

Byadmin

May 11, 2026


ड्रोन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत और पाकिस्तान के पास कई प्रकार के ड्रोन हैं (सांकेतिक तस्वीर)

एक साल पहले भारत ने पाकिस्तान के भीतर कथित ‘आतंकवादी ठिकानों’ पर हमले किए थे. इस सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया.

यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथी हमले में 26 लोगों की हत्या के बाद की गई थी.

भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान स्थित चरमपंथी समूहों को ज़िम्मेदार ठहराया. हालांकि, पाकिस्तान ने इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया.

इसके बाद, 7 से 10 मई 2025 के बीच जो हुआ, वह बिल्कुल नया था. इसें उपमहाद्वीप में दो परमाणु-सशस्त्र पड़ोसी देशों के बीच पहला ड्रोन युद्ध माना गया.

‘यीहा’, ‘हारोप’ और ‘सोंगर’ जैसे नाम, जो दोनों पक्षों की ओर इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन हैं, अब इस इलाके की जंग से जुड़ी आम भाषा का हिस्सा बन गए हैं.

By admin