• Sat. Jun 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Pm Kisan Nidhi Yojana Live:किसानों के लिए आज बड़ा दिन, इस वक्त खाते में आएगी 23वीं किस्त हो जाएं तैयार – Pm Kisan Yojana 23rd Installment Status Live Prime Minister Modi To Release Pm Kisan 23 Kist Kab Aayegi

Byadmin

Jun 20, 2026


खास बातें

PM Kisan 23rd Installment Status Live Updates: आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है। 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ आज मिलेगा।

PM Kisan Yojana 23rd Installment Status Live Prime Minister Modi to Release PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi

पीएम किसान योजना की आज 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से जारी होगी।
– फोटो : Amar Ujala AI



लाइव अपडेट

09:17 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan Nidhi Yojana: किसानों को मिलनी है 23वीं किस्त

  • पीएम किसान योजना की आज 23वीं किस्त जारी होनी है
  • 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में आज डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे आएगी

09:11 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: आज किसानों के लिए बड़ा दिन

  • आज 20 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है
  • योजना से जुड़े किसान इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे

08:56 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan 23th Installment Date Time: कब और कहां से जारी होगी 23वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की आज 23वीं किस्त हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी होगी
  • कार्यक्रम दोपहर 03.45 बजे शुरू होगा
  • इसके बाद ही 23वीं किस्त जारी होगी 

08:32 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan Nidhi Yojana: आपको मिलेगी 23वीं किस्त या नहीं, स्टेटस चेक करें

  • आप स्टेटस चेक कर जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं
  • इसके लिए पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना राज्य, फिर जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनना है
  • आखिर में आपको Get Report पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी
  • जहां पर आप चेक कर सकते हैं

08:09 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan 23th Installment Date Time: कितने पैसे मिलेंगे आज किसानों को?

  • पीएम किसान योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त में आज लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे
  • ये पैसे सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे

07:55 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: दो दिन बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जानकारी दी कि वे अगले 2 दिन पश्चिम बंगाल में रही रहेंगे
  • उन्होंने बताया कि वे यहां आज यानी 20 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे
 

07:45 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan Nidhi Yojana: क्या पीएम मोदी आज जाएंगे पश्चिम बंगाल?

  • हां, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वीं किस्त जारी करेंगे
  • इसके लिए वे पश्चिम बंगाल जाएंगे
  • मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं

07:40 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: आपको किस्त मिली है या नहीं, कैसे चेक कर पाएंगे?

  • आपको सरकार किस्त जारी करने के बाद मैसेज भेजती है जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं
  • बैंक की तरफ से भी आपको मैसेज भेजा जाता है
  • आप अपने नजदीकी एटीएम जाकर पैसे चेक कर सकते हैं
  • आप बैंक की पासबुक में एंट्री करवाकर भी किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं

07:35 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan 23th Installment Date Time: किसानों को सरकार कैसे देगी किस्त के पैसे?

  • सरकार किस्त के पैसे डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है
  • इससे बिचौलियों का रोल खत्म हो जाता है और सरकार जितने पैसे जारी करती है, वो पूरे के पूरे लाभार्थियों को मिलते हैं

07:30 AM, 20-Jun-2026

PM Kisan Nidhi Yojana: आज कितने पैसे जारी करेगी मोदी सरकार?

  • सरकार आज 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी करेगी
  • ये पैसा 23वीं किस्त के रूप में जारी किया जाएगा

By admin